गोंडा।एसपी विनीत जायसवाल ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस अभियान की जिम्मेदारी व निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चन्द्रपाल शर्मा ने परसपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट मु0अ0सं0-346/24, धारा 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित आरोपी रवि कुमार सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी गुरेटी डीहा थाना परसपुर को ग्राम सेमरी के जूनियर हाईस्कूल के पास से गिरफ्तार किया है।
ये है घटना क्रम
वादिनी कमला देवी पत्नी विश्वनाथ सिंह निवासिनी ग्राम गुरेटी डीहा थाना परसपुर जनपद ने दिनांक 03 अगस्त 2024 को थाना परसपुर में सूचना दी कि घरेलू विवाद को लेकर वादिनी का लड़का रवि कुमार सिंह ने वादिनी के पति विश्वनाथ सिंह को भद्दी-2 गाली देते लाठी डन्डा से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय थाने में मु0अ0सं0-346/24, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम रवि कुमार सिंह के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। इलाज के दौराने वादी के पिता की मृत्यु हो गयी थी। जिसके आधार पर धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी थी। दिनांक 06 अगस्त 2024 को परसपुर थाने की पुलिस ने विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी रवि कुमार सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी गुरेटी डीहा थाना परसपुर को ग्राम सेमरी के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

