गोण्डा।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पंचायत उपचुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर जिले के संवदेनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। ड्यूटी पर लगे पुलिस बल की सतर्कता को परखा।

और ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को अपने दायित्वों का निर्वाहन कर चुनाव में अनुशासित रहकर निष्पक्षता व निष्ठापूर्वक ड्यूटी करते हुए चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए निर्देश दिया। जिले में एक जिलापंचायत संदस्य( परसपुर चतुर्थ-24), 11 ग्राम प्रधान( पिपरा चौबे, कुरसहा, सिरबनकट, पिपरा बाराखां, मोहनपुर, साहिबापुर, सरावा, खानपुर, सिसवा, जलालपुर व बल्लीपुर ), 03 क्षेत्रपंचायत (दत्तनगर विशेन, लक्ष्मनपुर लाल नगर व धनेसरपुर) व 18 ग्राम सदस्य का उपचुनाव होना है। पंचायत उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष सम्पन्न कराने व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 19 क्यू0आर0टी0 का गठन किया गया है। और जनपदीय पुलिस बल के 52 उ0नि0, 97 हे0का0, 165 काॅस्टेबल व 105 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिले में कुल 05 जोनल पुलिस अधिकारी व 46 स्ट्रैटिक पुलिस अधि0 पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था बनाये रखेगे व मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न करायेंगे।

