गोण्डा।विकास खंड रुपईडीह के कुकुरभुकवा छितौनी में स्थित राज मिशन कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर चुके छात्र-छात्राओं को बुधवार को डिप्लोमा का सर्टिफिकेट बांटा गया। इस मौके पर संस्थान के प्रमुख राजेश कुमार वर्मा ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए बधाई दी है।

समारोह में 50 छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के विभिन्न कोर्स सफलतापूर्वक पूरे किए और उन्हें डिप्लोमा का सर्टिफिकेट बांटा गया है।संस्थान के प्रमुख राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम अपने छात्र-छात्राओं की मेहनत और प्रतिबद्धता पर गर्भ महसूस करते हैं।यह सर्टिफिकेट डिप्लोमा उनके भविष्य में कैरियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया और संस्थान के शिक्षकों ने उनकी उपलब्धियों को सराहा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के परिजन और अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।राज मिशन कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान पिछले डेढ़ दशक से उच्च गुणवत्ता वाली कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है। और इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान,कौशल के साथ सशक्त बनाना है।जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक कैरियर में सफलता हासिल कर सके। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया के प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता,विनय श्रीवास्तव,रजनीकांत तिवारी,सलोनी,रवि कुमार,विकास,सीताराम,शुभम शर्मा,मनोज गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला,पूर्व प्रधान हरखापुर व राजू वर्मा मौजूद रहे।

