गोण्डा।नगर पंचायत परसपुर वार्ड नम्बर दस राजाटोला निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड को लेकर परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक पत्र भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि बीते 19 जुलाई को गोण्डा जिले के विकास खण्ड परसपुर राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े घर मे घुसकर फरसे व बांका से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार में बीमार पत्नी,दो बेटियां व दो छोटे-छोटे बेटे है।परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। वहीं विपक्षीगण दबंग व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुये सर्वप्रथम मृतक के परिजनों व बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुये पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। और छोटे- छोटे बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाये।परिवार में किसी एक को सरकारी नौकरी दि जाये। जिससे कि पीड़ित परिवार का भरण पोषण हो सके। मृतक ओमप्रकाश की पत्नी जो लीवर की बीमारी से ग्रसित हैं। उनकी इलाज सरकारी खर्चे से करवाई जाए। और सबसे बड़ी मांग यह है कि उक्त घटना की सीबीआई से जाँच कराई जाये। और दोषी पाये जाने वाले लोगो के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाय।

