गोण्डा।शुक्रवार की देर रात को देवीपाटन मण्डल के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया।साथ ही अस्पताल में भर्ती कई मरीज व तीमारदारों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उनसे अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इलाज के दौरान मिलने वाली दवाइयों आदि के बारे में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान टीबी, बुखार, शुगर, सर्पदंश आदि से संबंधित मरीजों से बातचीत की। सर्पदंश से पीड़ित एक बच्ची और उनके तीमारदारों से बातचीत की और इलाज के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। ट्रेन हादसे में घायल मरीजों के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जाए और उन्हें जल्द स्वस्थ किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सभी स्टाफ के मौजूद रहने के निर्देश दिये। मरीज को कोई दिक्कत होने पर तत्काल उसके समस्या को दूर किया जाए। मरीजों की देखरेख में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

