पंश्याम त्रिपाठी
गोंडा।भारतीय जीवन बीमा प्रीमियम से जीएसटी न लगे उसके लिए बीमा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया है।
बीमा कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम नरेश शुक्ल व मंत्री सुशील तिवारी की अध्यक्षता में बीमा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के आवास पर एलआईसी प्रीमियम से जीएसटी हटाने के लिए सांसद प्रतिनिधि रमा शंकर मिश्र को ज्ञापन दिया है।संघ के अध्यक्ष राम नरेश शुक्ल ने कहा कि एलआईसी प्रीमियम में अभी जीएसटी के कारण प्रीमियम महंगा है, इस महंगाई का भार उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। मंत्री सुशील तिवारी ने कहा कि जीएसटी हटाने के लिए कई बार सरकार से मांग की गई लेकिन इस ओर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। संघ के सदस्यों ने सांसद से अपनी मांग को संसद में उठाने को कहा। दिलीप श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश तिवारी ,नितिन गोयल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

