गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपस्थित जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी।इस दौरान चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी,जेल अधीक्षक पीके सिंह,विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक कन्हैया लाल तिवारी,अंकित वर्मा और राहुल मिश्रा मौजूद रहे।
इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बाल गृह (बालक/बालिका) का भी निरीक्षण किया। वहाँ रह रहे बालक/बालिकाओं के नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता परखी। बालक/बालिकाओं द्वारा बनायी गयी पेंटिंग का भी अवलोकन किया।

