मोहम्मद सलमान
बलरामपुर।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सरकारी दफ्तरों को दलालों से मुक्त कराने और जनमानस को सरकारी दफ्तरों में बेहतर माहौल बने।इसी अभियान के तहत आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की।
डीएम ने आरटीओ दफ्तर का गेट बंद कराकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की। दफ्तर के आसपास दिखे तीन संदिग्ध व्यक्ति अंकित तिवारी,संतोष कुमार गुप्ता व अनवर को पुलिस के हवाले किया। इस दौरान वे लोग ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन ट्रांसफर आदि करने आए जनमानत से वार्ता की व कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे तो नहीं वसूला जा रहा है।इस संबंध में लोगों से बात की और कहा की यदि कोई निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है तो बताएं।
डीएम ने आरटीओ को निर्देश दिया कि दलालों से कार्यालय को पूरी तरह से मुक्त रखा जाए। कोई भी कर्मचारी दलालों के साथ कोई संलिप्तता नहीं रखेगा। यदि शिकायत मिलती है कि कर्मचारी भी दलालों के साथ मिले हैं, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान डीएम ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कराए जाने वाले ड्राइविंग ट्रैक का भी जायजा लिया। और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से अलमारियों में रखे जाने का निर्देश दिया।इस मौके पर एडीएम प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, एआरटीओ, सीओ सिटी रहें।

