तरबगंज,गोण्डा।स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमथा निवासिनी एक विधवा के घर पर चोरों ने बीती रात सेंध काटकर घर में रखा नगदी जेवरात चुरा ले गए। पीड़िता को सुबह जानकारी होने पर अपना आपा खो बैठी, बदहवास पीड़िता ने पकड़ी बाजार के भानपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है।

ग्राम पंचायत जमथा निवासिनी पीड़िता सावित्री पत्नी स्व० रामगोविन्द ने भानपुर पुलिस चौकी पर दी गई तहरीर में लिखा है की बीती देर रात को चोरो ने सेंध काटकर घर में रखा पाँच हजार रूपए नगद व सोने चाँदी के जेवरात सहित गृहस्थी का सारा सामान उठा ले गए। सुबह जब सोकर उठी तो गाँव वालो ने सेंध कटी होने की जानकारी दी तब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गृहस्थी का गायब था पायल, पाउजेब,करधन व नाक, कान व गले की माला गायब थी और साथ में बर्तन भी गायब था।
इस संवंध में थानाध्यक्ष तरबगंज दृर्ग विजय सिंह ने कहा की चोरी होने की जानकारी नही है, चौकी पर तहरीर दी है तो जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।

