गोण्डा।सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मुहर्रम को निकलने वाले जुलूसों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने व जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने हेतु कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक की गयी।

बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नगर क्षेत्र के ताजियादार व धर्मगुरु शामिल रहे। इस दौरान जुलूस की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। संभ्रांत व्यक्तियों, धर्म गुरुओं से सुझाव भी लिया गया उसे अमल में लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। त्यौहार के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को पुनः बताया गया। और लोगों से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की। और कहा कि मोहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जायेंगे । जुलूस के दौरान संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी और वीडियोग्राफी की जायेगी । बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर जुलूस के रास्तों में झूले हुए तारों को दुरूस्त कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मौजूद आयोजकों को पुनः सख्ती से बताया की ताजिया की ऊंचाई और अलम की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। जुलूस के दौरान किसी तरह के हथियारों का प्रदर्शन नही किया जायेगा। पुलिस असामाजिक तत्वों पर खास नजर बनाकर रखी जा रही है, कोई भी असामाजिक तत्वों ने त्योहार में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। मोर्हरम के दृष्टिगत सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए है पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु सजग व कटिबद्ध है।
त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाय।
एसपी ने कहा कि अभिसूचना इकाई व अन्य अभिसूचना तंत्रों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर एवं व्हाट्सएप पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। मिश्रित आबादी व संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। और आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ कुमार वर्मा, निरीक्षक प्रज्ञान व प्र0नि0 को0 नगर सहित संभ्रान्त व्यक्तिव ताजियादार उपस्थित रहे।

