मनकापुर।शनिवार को मनकापुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि गोंडा लोकसभा की जीत का श्रेय मनकापुर विधानसभा के मतदाताओं को जाता है।क्योंकि सर्वाधिक बड़ी जीत मनकापुर विधानसभा से ही दर्ज हुई है।ऐसे में मनकापुर वासियों ने माननीय कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को सांसद बनाया।जिसके बाद मोदी सरकार 3 में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने विधानसभा मनकापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों व मतदाताओं को धन्यवाद कर आभार प्रकट किया।उन्होने कहा कि आप सभी के ही अथक प्रयास व मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की जीत सुनिश्चित हो पाई है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पूर्व महामंत्री प्रमोद आर्य चंचल,बाबूलाल शास्त्री,वेद प्रकाश दुबे,कमलेश पांडे,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,केके सिंह,चंदन श्रीवास्तव,अरुण कुमार सिंह,पिंकू,सत्यदेव मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन प्रसाद वर्मा,राघवेंद्र सिंह,अवधेश सिंह,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता,भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा,पट्टू,सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल,वैभव सिंह,दुर्गेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता,पदाधिकारी व मतदाता मौजूद रहे।

