गोण्डा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सख़्त अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी,कोतवाल कर्नलगंज चन्द्रपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कर्नलगंज पुलिस देखाभाल क्षेत्र के दौरान स्टेशन रोड़ निर्माणाधीन टंकी के पास से अभियुक्त अवनीश कुमार राजभर पुत्र कोमल प्रसाद राजभर निवासी भुइदरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 अदद नशीली गोलियां(अलप्राजोलम) बरामद कर थाना स्थानीय कोतवाली में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-350/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है।
क्या है मामला
शनिवार को थाना कोतवाली कर्नलगंज के उपनिरीक्षक सरफराज खान अपने हमराहियों के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे क्षेत्र भ्रमण में निकले थे। रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन टंकी के पास संदीग्ध 1 व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर उसे रोककर पूछताछ किया गया, तो अभियुक्त अवनीश कुमार राजभर पुत्र कोमल प्रसाद राजभर निवासी भुईदरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 307 अदद नशीली गोलियां(अलप्राजोलम) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कर्नलगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-350/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को नयायालय रवाना किया गया।
पुलिस ने पकड़ा
अवनीश कुमार राजभर पुत्र कोमल प्रसाद राजभर निवासी भुइदरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ।
एनडीपीएस की लगी धारा
मु0अ0सं0-350/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस ऐक्ट थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
बरामद किया
300 अदद नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम 0.50Mg)
पुलिस टीम
उ0नि0 सरफराज खान,
उ0नि0 अंकित सिंह,
उ0नि0 आशीष कुमार व
का0 अंकित यादव टीम में रहे।

