गोण्डा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल अपराधियों को दबोचने के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के जिम्मे है। क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में छपिया थाने की पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0-192/24, धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ पुत्र रामनाथ प्रजापति निवासी ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया को बभनान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) पुलिस ने बरामद किया है।
ये थी घटना की वजह
12 जुलाई 2024 की सुबह छपिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसई रानीपुर निवासी बजरंगी पुत्र रामनाथ ने पुलिस को सूचना दी, कि उसकी पत्नी को उसके बड़े भाई राम अवतार ने कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने छपिया पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। और मृतका के शव का पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट, डाॅग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतका के पति बजरंगी पुत्र रामनाथ प्रजापति निवासी ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया था। शनिवार को छपिया पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना कारित करने वाले हत्याभियुक्त रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ को 24 घण्टे के अन्दर बभनान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद कर आरोपी को न्यायालय रवाना किया है।
हत्यारे आरोपी ने बताया
आरोपी से पूछतांछ के दौरान बताया कि आरोपी वर्ष 2003 में हत्या के एक मुकदमें में जेल चला गया था। वो वर्ष 2019 में जेल से छूट कर आया था। आरोपी का कहना है की जब आरोपी जेल में था तब उसके भाई बजरंगी ने अभियुक्त के घर व जमीन पर कब्जा कर लिया था। अभियुक्त ने बताया जब अपने घर व जमीन को मांगता तो उसकी छोटे भाई की पत्नी अक्सर लड़ाई झगड़ा करती थी। जो उसे नागवार गुजरा इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त ने दिनांक 12 जुलाई 2024 की सुबह लगभग 5ः00 बजे योजनाबद्ध तरीके से शौच जाते समय अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार आरोपी
रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा
दर्ज एफआईआर
मु0अ0सं0-192/24, धारा 103(1) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।
बरामद
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय थाना छपिया,
उ0नि0 सुरेश यादव,
उ0नि0 घनश्याम वर्मा,
हे0का0 दिलीप कुमार,
हे0का0 पुनीत वर्मा,
हे0का0 महेन्द्र पासवान व
का0 मृदुल सनाढ़य पुलिस टीम में शामिल रहे।

