गोंडा।सोमवार को अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।इस दौरान श्री हसनैन ने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों को रहने और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव दानिश हसनैन ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपस्थित जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी,जेलर शिव प्रताप मिश्रा व विधिक सेवा प्राधिकरण के कन्हैया लाल तिवारी और राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

