कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कस्बे के अजेय सभासद व अंजुमन सज्जादिया कमेटी के सदर अकबाल रजा कुरैशी का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल कहे जाने वाले अकबाल रजा कुरैशी अपने वालिद अलीरजा के इंतकाल के बाद से लगातार वो अंजुमन सज्जादिया कमेटी के निर्विवाद सदर रहे हैं। और वे अपने मृदुल व्यवहार,सादगी व लोकप्रियता के चलते वर्ष 1988 से अब तक वे लगातार 7 बार सभासद चुने गए।
भंभुआ कोर्ट परिवार के अति करीबी माने जाने वाले अकबाल रजा के आक्समिक निधन से कर्नलगंज में शोक की लहर है।उनके इंतकाल की खबर सुन नई बाजार उनके आवास पर लोगो का भारी भीड़ जमा हो गई।नगर पालिका परिषद में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

