गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छपिया पुलिस,एस0ओ0जी0 व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाने में पंजीकृत मु०अ०सं०-186/24, धारा 302 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोइया थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फुलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया ।
कैसे हुई घटना
कल्यानी कुमारी पत्नी दिलीप कुमार निवासिनी ग्राम मकोइया थाना छपिया ने दिनांक 02 जुलाई 2024 को थाना छपिया पुलिस को सूचना दी गयी की उसके पति दिनाकं 29 जून 024 को बभनान बाजार सब्जी लेने गया था वापस नही आये। दिनांक 01 जुलाई 2024 को सुबह पता चला की जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे उनकी लाश पड़ी हुई है। तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर मु०अ०सं० 186/24, धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया और तत्काल उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना की शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया सहित एस0ओ0जी0 व सर्विलास को घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 05 जुलाई 2024 को थाना छपिया पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला प्रकाश में आया। अभियुक्त- राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोइया थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फूलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछतांछ में खुलासा
पूछतांछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त और मृतक दिलीप (वादिनी का पति) आपस में दोस्त थे और कुछ माह पहले दिल्ली में साथ रहकर पेंटिंग/पी0ओ0पी0 आदि का कार्य करते थे। उसी दौरान अभियुक्त राजमन से मृतक दिलीप ने 2,000/- रूपये उधार लिए थे। अभियुक्त द्वारा बार-बार अपने पैसे मांगने पर भी मृतक द्वारा पैसे नही लैटाया गया। इससे अभियुक्त मृतक से क्षुब्ध होकर दिनांक 29 जून 2024 को अभियुक्त ने मृतक दिलीप को फोन करके बुलाया और उसे जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे ले जाकर शराब पिलाई। उसी दौरान अभियुक्त द्वारा दिलीप से पैसे माँगने को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद अभियुक्त ने नशे की हालत में दिलीप के सिर पर ईट के टुकडे से चोट पहुचाकर जान से मार दिया और मौके से भाग गया।
गिरफ्तार आरोपी
राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोइया थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा
दर्ज अभियोग
मु०अ०सं०-186/24, धारा 302भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
बरामद
घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा (अलाकत्ल)
टीम में शामिल
. थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय,
उ0नि0 सुरेश कुमार यादव,
का0 संजय यादव,का0 मृदुल व
एस0ओ0जी0 प्रभारी सर्वजीत गुप्ता मय टीम व
सर्विलास प्रभारी शादाब आलम मय टीम शामिल रहे।

