कटरा बाजार।सोमवार को कर्नलगंज पयागपुर मार्ग पर सेहरिया कला चौराहा के पास झौनहा गांव के बगल में थाना विश्वेश्वर गंंज के शिवपुरी बैरागी शुक्लन पुरवा गांव निवासी बाइक चालक राधेश्याम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटराबाजार ले गयी। सीएचसी पर चिकित्सकों ने घायल मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक डाक्टर महेंद्र यादव ने बताया की घायल राधेश्याम की अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो चुकी थी।
स्वजनों के अनुसार मृतक रमपित चौराहा पर शादी का कार्ड छपवाने गए थे। वहां से वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते मे अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हादसा हो गया। मृतक हेल्मेट नहीं पहने हुए थे। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र जय प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा किया जा रहा है।

