गोंडा।सोमवार की शाम को आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में अमदही निवासी संतोष उर्फ साधु की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। मृतक हेल्मेट नहीं पहन रखा था।
सोमवार की देर शाम को थाना उमरी बेगमगंज के अमदही निवासी संतोष उर्फ साधु अपने घर से किसी काम से जा रहा था।कि सामने से ऐली निवासी रामकरन की बाइक से अमदही कोटिया के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। तरबगंज- अमदही मुख्य मार्ग पर गिरने से चोटें आईं। सूचना आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को दिया। तीनों घायलों को नजदीकी सीएचसी तरबगंज ले जाया गया। जंहा चिकित्सकों ने अमदही निवासी संतोष उर्फ साधु को मुत्यु घोषित कर दिया। मृतक हेल्मेट नहीं लगाए था। जिससे सर में काफी चोट आई। ऐली निवासी रामकरन व अमदही निवासी सुनील घायल है। जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।जिनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज नरेंद्र राय ने कहा कि मृतक का शव पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

