संजय यादव
मसकनवा,गोंडा।छपिया विकास खंड की ग्राम पंचायत धर्मदासपुर के मजरा फत्तेपुर के पास बीती रात सरयू नहर खंड चार की पटरी कट जाने से किसानों की सैंकड़ो बीघा गन्ना,धान बेरन,हरा चारा, सब्जी आदि फसलें जलमग्न हो गयी। नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गया। प्रधान प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने बताया की लगभग दस दिन पहले विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ा गया था। पानी अधिक छोड़े जानें से नहर की दाहिनी पटरी कट गई। जिसे विभाग ने सही ढंग से मरम्मत नहीं कराया।
किसानों के फसलों का नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले साल भी नहर कट जाने से फसलों का काफी नुकसान हुआ था।जोखन शर्मा, छोटे लाल शर्मा श्याम बहादुर मौर्या, राम कुमार मौर्या, राम बहादुर मौर्या, प्रहलाद चौहान, सालिकराम शर्मा, जगराम शर्मा, राम बहाल वर्मा, बलराम शर्मा, मुन्ना लाल मौर्या, चंचल पांडेय, श्रीराम वर्मा, प्रहलाद चौहान, सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल पानी में डूब गई। जलभराव से धान की बुवाई भी प्रभावित हो जायेगी । सरयू नहर परियोजना खण्ड चार का कोई अधिकारी मौके पर नही आया। एसडीएम मनकापुर यशवंत राव ने बताया की छति का आंकलन कराया जा रहा है।

