गोंडा।शनिवार विकास भवन पार्क में दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी एम०अरून्मोली ने किया।

योग सप्ताह कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक आदर्श मिश्रा द्वारा कराए गए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम 15 जून से 20 जून तक योगाभ्यास कार्यक्रम चलेगा। 21 जून 2024 को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बृहद स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अरुण कुमार कुरील, आदर्श कुमार मिश्रा योग प्रशिक्षक, ओमप्रकाश सिंह, जिला पंचायत अधिकारी, मंडलीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी समेत सभी विभागों के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

