अयोध्या।भीम आर्मी चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। पत्रकारों से कहा कि बला की इस गर्मी में दिन-रात ड्यूटी कर रही पुलिस की प्रत्येक व्यक्ति की चिंता है। उन्होंने कहा कि पुलिस से 8 घंटे ड्यूटी कराई जाए। और सप्ताह में दी जाए एक दिन छुट्टी, बॉर्डर स्कीम भी समाप्त किया जाए। अयोध्या में भाजपा की हार पर अयोध्या वासियों की सराहना की,नीट की परीक्षा में गड़बड़ी होने को लेकर कहा अगर गड़बड़ हुई तो सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। अयोध्या वासियों ने पूरी दुनिया को बता दिया कि धर्म अब राजनीति से दूर रखा जाए तो अच्छा है। मौजूदा समय में बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए, रोजगार महंगाई पर बात होनी चाहिए, धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है। कोई हिंदू धर्म में तो कोई इस्लाम, ईसाई धर्म , सिख धर्म व चाहे जैन धर्म में। धर्म को राजनीति में न लाया जाए तो बहुत अच्छा होगा। जिससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी। पुलिस व अर्धसैनिक बल बहुत बुरी स्थिति में है। मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। जब हम अच्छे कूलर में बैठते हैं तो वह गर्मी में खड़े रहते हैं और अपना खूब पसीना बहाते हैं। उन्हें छुट्टियों के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पार्लियामेंट में इस मुद्दे को उठाऊंगा और इनसे 8 घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। इनकी वेतन विसंगतियां दूर की जाए और सप्ताह में 1 दिन छुट्टी दी जाए। बॉर्डर स्कीम से इनको छुटकारा दिया जाए, अग्निवीर योजना पर कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल डाउन हुआ है। क
4 वर्ष की नौकरी कौन करेगा। सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं होगा।सरकार इस मुद्दे पर गंभीर होना होगा। नीट परीक्षा पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा सरकार मान जाए तो अच्छा है नहीं तो दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। हम बच्चों के साथ खड़े हैं, किसी भी परीक्षा में कोई भी धोखा नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लंगड़ी है। कभी भी गिर सकती है, उसके हालात सब लोग जानते हैं कि कैसे सरकार बनाई गई है। 400 पार का नारा दिया था 250 भी क्रॉस नहीं कर पाए। जनता भाजपा के खिलाफ है, यह पूरा चुनाव जनता ने लड़ा है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

