गोंडा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गोंडा के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा राकेश कुमार व विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ० रेखा शर्मा रही। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षकों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता एवं समाज के पथ प्रदर्शक होते है। शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान चरित्रवान बनाते है जो आगे चलकर आदर्श नागरिक बनते है तथा राष्ट्र निर्माण में अग्रणीय भूमिका अदा करते है। इसलिए शिक्षक समाज में पूजनीय और सम्मानित होता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वे बच्चों को शिक्षा देते हैं। वहीं सेवानिवृत्ति बाद अपने अनुभवों के आधार पर समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।सभा की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का सर्वाधिक योगदान होता है शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़े रहते हैं शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकता है परंतु समाज से नहीं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक को समाज का शिल्पकार कहा जाता है इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रधानाचार्ययों, शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजमोहन पांडेय संगठन पर बल देते हुए कहा कि संगठन के बल पर ही आज शिक्षक सम्मानजनक वेतन प्राप्त कर रहा है चयन बोर्ड का गठन भी संगठन के बल पर हुआ है आज दूर-दूर के शिक्षक चयन बोर्ड से चयनित होकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ० रेखा शर्मा ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस को ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा श्रेय जनपद के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य को है उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एक असाधारण एवं आदर्श शिक्षक होने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य को आकार देने में महती भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री सहदेव सिंह ने, सेवानिवृत शिक्षकों को आगे आने वाले नए अध्याय के लिए शुभकामना प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया।कार्यक्रम को संरक्षक बृजेश द्विवेदी, सुरेश कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक बृजेश कुमार द्विवेदी, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, राजवर्धन श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद द्विवेदी आदि को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओंकार नाथ शुक्ला, जसवंत सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार सिंह, घनश्याम ओझा, दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अनुपम पांडेय, विष्णु जीत सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, बंशीधर तिवारी, वीर बहादुर सिंह प्रवक्ता डाइट, प्रधानाचार्य गीता यादव, राजेंद्र सिंह, राजाराम, नवनीत शुक्ला, दीपक चौबे, राधेश्वर पांडेय , राधे श्याम पांडे, संदीप श्रीवास्तव, पवन दुबे, रामकुमार मिश्र, ऋषि कुमार शुक्ला, जितेंद्र प्रताप नारायण सिंह, राजकुमार पांडे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा मौजूद रहे।

