नवाबगंज,गोंडा।ईद उल अजहा यानि बकरीद त्यौहार को लेकर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में नवाबगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक की गई।बैठक में सभी लोगों से शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की सख्त हिदायत दी। और ये भी कहा कि गड़बड़ी फैलाने व अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना दें। बैठक में मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों से विद्युत सप्लाई लगातार देने की अपील की और नगरपालिका प्रशासन से नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान ने के लिए कहा। कुर्बानी के बाद निकले कचरे को को गड्ढे में दबाने के लिए कहा। इस अवसर पर कस्बा चौकी इंचार्ज मनीष सिंह, उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी, त्रियुगी प्रसाद शर्मा, होलापुर प्रधान प्रतिनिधि जैनुल आबेदीन, डॉ इकबाल अंसारी, सभासद विनोद कुमार पंडित जुबेर अहमद, शमशुद्दीन, आशीष तिवारी, अंकित वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

