गोण्डा।जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 93 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। डीएम ने कहा कि 15 जून से 30 जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकासखंड कार्यालय व ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा होंगे। 15 जुलाई से 21 जुलाई के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति की जाएगी। 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए की सभी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न की जाए, और निर्धारित अवधि में आने वाले समय आवेदनों को शामिल किया जाए। पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डेटा एंट्री ऑपरेटर की पंचायतवार वैकेंसी और आवेदन फॉर्म पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट panchayatiraj.up.in एवं prdfinance.up. gov.in पर उपलब्ध है।
नियुक्ति के लिए ये योग्यता चाहिए
पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 18 से 40 साल की होनी चाहिए। आवेदकों को उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए। जिसके लिए आवेदन करना है, पंचायतें जिस श्रेणी में आरक्षित हैं, उन पंचायतों में उसी श्रेणी के पंचायत सहायक का चयन किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है।
आवेदन के लिए ये है शर्त
पंचायत सहायक भर्ती का फॉर्म यूपी के पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड और प्रिंट करना है। इसके बाद फॉर्म को ध्यान से भरकर अपनी ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिल पंचायत राज अधिकारी के पास भेजना होगा। ये फॉर्म 30 जून तक दफ्तर तक पहुंच जाना चाहिए। फॉर्म के साथ शैक्षिक योग्यता,आयु व जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
जिले के 16 विकासखंडों की 93 ग्राम पंचायत में रिक्त है पद
बबनजोत और बेलसर ब्लाक की पांच-पांच,छपिया ब्लाक की 7,कर्नलगंज व हलधरमऊ ब्लाक की चार-चार,इटियाथोक ब्लाक की 6, झंझरी ब्लाक की 9, कटरा बाजार ब्लाक की 4,मनकापुर ब्लाक की 9, मुजेहना ब्लाक की 6, नवाबगंज ब्लाक की 8,पण्डरी कृपाल ब्लाक की तीन,परसपुर व रूपईडीह ब्लाक की पांच-पांच,तरबगंज ब्लॉक की 6 व वजीरगंज ब्लाक की 7 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद रिक्त है।
आवेदक निर्धारित आवेदन के प्रारूप पर समस्त सूचना अंकित कर व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर डाक से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों,विकासखंड कार्यालयों व जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में आवेदन उपलब्ध करा सकते है।

