गोण्डा।ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को लेकर मंगलवार जिले भर में जगह जगह भक्तों ने पंडाल लगाकर लोगों को भोजन खिलाया।
मंगलवार को जिले में जय नारायण चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहा व एलबीएस चौराहे से आईटीआई चौराहे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल को लेकर भक्तों में क फी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जगह जगह पंडाल लडाकर भोजन का वितरण किया।

इसी कड़ी में शहर के मेडिसन हास्पिटल में प्रबंधक हाकिम सिंह की अगुवाई में हास्पिटल परिसर के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की दोपहर हास्पिटल के प्रबंधक परिवार व हास्पिटल के समस्त स्टाफ संग मिल हवन पूजन कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि उनके हास्पिटल की जानिब से पिछले तीन वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर डा. एबी सिंह, विपिन सिंह, डा. इरफान खान, डा. संतोष यादव, डा. शालिम, डा. अविनाश पाण्डेय, डा. विशाल मिश्रा, डा. अभिषेक पाठक, डा. इल्मा कुरैशी, डा. शहबाज नसीम, उदित सिंह सयेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

