तरबगंज,गोण्डा।क्षेत्रीय बनविभाग की जानिब से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया व इलाकाई लोगो में पौधों का वितरण किया गया और लोगों का हौसला आफजाई कर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की बात कही गई ।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर तरबगंज के वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वहीं क्षेत्र से आये लोगों को वन कर्मचारीयों ने पौधों को बांटा। और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे और प्रदूषण खत्म हो और भरपूर मात्रा में आक्सीजन मिलता रहे। और आने वाले समय में आक्सीजन की कमी न हों ।वही मुख्य अतिथि रहे सभासद प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र तिवारी ने पौधरोपण करते हुए कहा की जिस तरह से हरे पेड़ो की अंधाधुंध कटान हो रही है अगर समय रहते इस पर अंकुश ना लगाया गया तो काफी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा इसलिए क्षेत्र के सभी लोग अपने अपने घरो पर 10पौधे जरूर लगाये जिससे हरियाली कायम रहे और आने की समस्याऐ कम की जासके।इस अवसर पर वनक्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला के साथ मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र तिवारी, वन दरोगा महेंद्र सिंह सहित वनविभाग के सभी कर्मचारी व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

