गोण्डा।सेवानिवृत्ति के पश्चात मुख्य सेविका उर्मिला देवी को शुक्रवार भावभीनी विदाई ली गई। बाल विकास कार्यालय पण्डरी कृपाल की मुख्य सेविका उर्मिला देवी की सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिस दौरान सीडीपीओ ने मुख्य सेविका उर्मिला देवी द्वारा उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए मुख्य सेविका के कार्यकाल पर रोशनी डाली।

समारोह में विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पण्डरीकृपाल में शुक्रवार को सीडीपीओ अभिषेक दूबे ने मुख्य सेविका के सेवानिवृत्त होने पर कहा कि उर्मिला देवी ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जिस कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना का परिचय दिया। वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि विभाग के सभी कार्य पूरे मनोयोग से किया। इसके साथ उन्होंने बच्चों को कुपोषण से दूर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 27 वर्षो तक एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में उर्मिला देवी ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने का भरसक प्रयास तो किया ही साथ ही 10 वर्षिय कार्यकाल के दौरान कुल 73 अतिगम्भीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती करवाकर स्वथ्य एवं सुपोषित कराने का पुनीत कार्य ही किया यही सुपोषित बच्चे ही आगे चलकर विकसित भारत की नीव रखेंगे। विदाई समारोह के दौरान मुख्य सेविका को पुष्पगुचछ देकर सम्मानित किया गया। वहीं उन्हें प्रतीकात्मक रूप से श्रीराम मन्दिर, रामचरितमानस पुस्तक भी भेंट किया। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य लोगों ने भी स्वेच्छानुसार मुख्य सेविका को उपहार भेंट किया। जिस पर मुख्य सेविका ने कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित जनपद के अन्य मुख्य सेविकाओं गरिमा राजन, अंकिता श्रीवास्तव, उमा श्रीवास्तव, शकुन्तला देवी, शकुन्तला गुप्ता आदि ने श्रीमती उर्मिला जी को उपहार के साथ ही साथ निरोगी भविष्य की शुभकामना दी। कार्यालय के लिपिक ताराचन्द जोशी ने श्रीमती उर्मिला देवी के कार्यकाल को बहुत ही सराहा और उन्हें सुखद एवं निरोगी भविष्य की शुभकामना दी।
उर्मिला द्वारा जीवन के अमूल्य समय 37 वर्ष तक विभाग को त्याग,लगन,कर्मठतापूर्ण सेवाएँ दी गयीं। सदभाव पूर्ण काम करते हुए विभाग के सभी क्रियाकलापों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया, हर कार्य को आपने एक चुनौती के रूप में लिया और उस चुनौती को पूर्ण किया। हर परिस्थिति में बिना विचलित हुए दृढ़ता के साथ आप विभाग के साथ खड़ी रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सुनीता वर्मा, अनीता गुप्ता, राजकुमारी, मुना देवी, पुनम देवी, संगीता मौर्या, नन्दा देवी, बबिता वर्मा, मिथलेश कुमारी, कृष्णावती आदि), लिपिक अरविन्द कुमार, मन्टु कुमार, रामबली कुमार, अमरेश, हरिभान, दीपक, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

