मनकापुर,गोण्डा।विकास खंड मनकापुर क्षेत्र के एक गाँव में ग्राम समाज की जमीन पर लगा पेड राजस्व विभाग व ग्राम समाज की लडाई में गांव के ही दबंग ने पेड को काट डाला।जहाँ ग्राम प्रधान के द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचना देने पर दबंग पेड़ छोड कर चलते बने।

बताते चलें कि मामला कोतवाली मनकापुर क्षेत्र मछलीबाजार चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वीरपुर के मजरा दुलाहिया तिवारी में ग्राम समाज के चक मार्ग पर अब से कई वर्ष पूर्व कुछ पेड लगा है।साथ ही ग्राम समाज के खसरा में उक्त पेड दर्ज है।चक मार्ग में पेड होने से आवागमन में समस्या होती है,जिसको तत्कालीन एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना के पास ग्राम प्रधान राहुल सिह द्वारा प्रकरण संज्ञान में लाया गया।जिस पर एसडीएम द्वारा नयाब तहसीलदार सम्बाधित राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल तथा पुलिस टीम भेज कर पैमाईस भी कराया गया था।सूत्र बतातें हैं कि राजस्व विभाग द्वारा मामले को गम्भीरता पूर्वक न लेने के कारण गांव के ही राम कुमार तिवारी,नितीश तिवारी व बाबूराम तिवारी का उक्त चक मार्ग से सटा खेत होने के नाते उक्त पेड को अपना बता कर विवाद पैदा कर दिया।जब कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुला कर प्रस्ताव कर बाई लाज नीलामी की परिक्रिया भी पूर्ण कर चुके हैं।मगर राजस्व विभाग की ढुल-मुल नीति के चलते हरा पेड वर्तमान में सूख भी गया साथ ही उक्त पेड का बन विभाग द्वारा अनुमति पत्र भी ग्राम समाज को निर्गत हो चुका है।लेकिन गांव के ही राम कुमार तिवारी,नितीश तिवारी व बाबूराम तिवारी द्वारा पेड कटान में बाधा उत्पन्न किये जाने से यथा स्थित बरकरार थी,गांव के उक्त तीन लोगों द्वारा जबरन पेड को काट डाला,जिसकी सूचना पुलिस व एसडीएम यसवत राव दिया।सूचना मिलते ही एसडीएम ने अपने अधीस्थ को निर्देशित कर कटान को रुकवा दिया।वही ग्राम प्रधान राहुल सिह ने बताया कि उक्त पेड ग्राम समाज के खसरा में दर्ज है।इस बाबत तहसीलदार सत्य पाल सिह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और चुनाव भी खत्म हो चुका शीघ्र ही है देखा जायेगा।

