बस्ती।जिले की नगर कोतवाली अन्तर्गत खजुरिया मिश्र में हुई तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में नगर पुलिस ने मुकदमा नहीं लिख रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से न्याय की गुहार लगाई है।
20 अप्रैल 2024 की सुबह पीड़िता सरोज देवी पत्नी राकेश कुमार से पड़ोसी निवासी परदेश पुत्र फागू,रवि,राहुल व रोहित पुत्रगण दीनानाथ पर घर में सेंध काटने, तोड़ फोड़ करने के साथ ही गेहूं व चावल चोरी करने और भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी थी। डायल 112 मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को नगर थाने पर बुलाया। पीड़िता सरोज देवी नगर थाने पहुंचकर सारी घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जयबर्धन सिंह को दिया। प्रभारी निरीक्षक ने तोड़फोड़ मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। घटना घटित हुए 20 दिन बीतने को है। लेकिन नगर पुलिस ने तोड़फोड़ मामले का तनिक सा भी संज्ञान नही लिया और न ही कोई जांच पड़ताल की, बल्कि थाने पर बैठकर आज नहीं कल जांच कराएंगे। पुलिस ने इस घटना में दोनों पक्षों को पाबंद कर चालान एसडीएम कोर्ट भेज दिया। पीड़िता 20 दिन से नगर थाने का चक्कर काट रही है लेकिन नगर पुलिस आज कल करते हुए मामले को दबाने के प्रयास में है । पीड़िता गरीब व असहाय महिला है। पीड़िता का पति राकेश कुमार परिवार के भरण – पोषण के लिए बाहर रहता है। पीड़िता सरोज देवी अपने नाबालिक बच्चों के साथ घर पर रहती है और दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से वो काफी डरी व सहमी हुई है। वहीं दबंग खुल्ला घूम रहे हैं और पीड़िता को धमका रहे हैं। पीड़िता सरोज देवी ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से मिलकर नगर पुलिस के कारनामों को बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नगर को जांच कर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

