वजीरगंज,गोंडा।उच्च प्राथमिक विद्यालय मझारा परिसर में सेवानिवृत शिक्षकों गिरीशचंद्र पाण्डेय,रंजीत सिंह व सत्यभूषण तिवारी का भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन हुवा। मुख्य अतिथि बीडीओ प्रदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि बीईओ हर्षित पाण्डेय ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता बल्कि उसे अपने अनुभवों को समाज सेवा में सद्पयोग करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय ने शिक्षकों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए अन्य शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।डायट मेंटर मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने सेवानिवृत शिक्षकों के सफल कार्यकाल की बधाई दी। बेसिक शिक्षा परिवार की तरफ से शिक्षक विकास सिंह की अगुवाई में भगवान राम के चित्र के साथ अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।विद्यालय छात्रछात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी, आनंददेव सिंह, संतोष सिंह, कन्हैयालाल मौर्य,ओम द्विवेदी, घनश्याम मौर्य, रवींद्र गोस्वामी,धीरेन्द्र सिंह, अवनीश द्विवेदी राजन,अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहे।

