गोण्डा।बलरामपुर फाउंडेशन व मैजापुर चीनी मिल ने पथ प्रकाश योजना के तहत जिला अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में स्ट्रीट लाइट लगाई है।वहीं उपजिलाधिकारी कार्यालय कर्नलगंज व तहसील परिसर में भी स्ट्रीट लाइट लगवाई है।जिससे आने वाले फरियादियों व कर्मचारियों को उजाले की सुविधा मिलेगी।

बलरामपुर फाउंडेशन ने ऊर्जा विभाग को भी जानकारी दी है कि 40 स्ट्रीट लाइटें लगवाया गया है। जिसका संचालन ऊर्जा विभाग द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। और रखरखाव की भी जिम्मेदारी ऊर्जा विभाग का रहेगा। जनहित के कार्य को लेकर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर फाउंडेशन व मिर्जापुर चीनी मिल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि पथ प्रकाश के तहत लगाए गए स्ट्रीट लाइटें बहुत ही सराहनीय और प्रशासनीय हैं।

उक्त कार्यक्रम में मौजपुर चीनी मिल के संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक, पवन कुमार द्विवेदी महाप्रबंधक गन्ना, मुकेश कुमार झुनझुनवाला महाप्रबंधक, सौरभ गुप्ता व श्री प्रकाश सिंह मौजूद रहे। संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक मिर्जापुर चीनी मिल द्वारा मौजूद अधिकारियों व लोगों को बताया कि स्वर्गीय पदम श्री मीनाक्षी सरावंगी संस्थापक बलरामपुर चीनी मिल समूह के मानव जीवन उत्थान के विचारों को साकार करते हुए बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर मिर्जापुर चीनी मिल के द्वारा लगातार जनपद गोंडा में अनेकों सामाजिक कार्य जनहित में किए जा रहे हैं जो भविष्य में भी लगातार जारी रखा जाएगा।

