कर्नलगंज,गोण्डा।परसपुर थाना की शाहपुर चौकी क्षेत्र के मनिहारी घाट पर बुधवार की सुबह एक युवक की उतराती हुई लाश मिली। लाश को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकाला गया।
परसपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सरैंया अघेरवा निवासी राम सवेरे का पुत्र बाबू होली वाले दिन घर से निकला और कहीं गायब हो गया। मृतक के परिजनों ने मंगलवार को परसपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई गई थी। बुधवार की सुबह मनिहारी घाट स्थित सरयू नदी में एक लाश उतराती दिखाई दी तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मनिहारी घाट पर हजारों की भीड़ जुट गई। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं कैसे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। युवक की लाश मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर उसे
पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

