गोंडा।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मोदी परिवार होली मिलन समारोह के आयोजन के साथ की बैठक की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बैठको में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप व संचालन जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।

बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजक के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव से संबंधित योजना तैयार की।भाउ कार्यालय की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त सभी अभियानों को पूर्ण मनोयोग के साथ करना होगा। मोदी का परिवार बड़ा परिवार है हम सभी कार्यकर्ता भाव से निरंतर कार्य करते रहना है। आपका दायित्व एवं कार्यों का मूल्यांकन पार्टी के साथ-साथ जनता भी करती है। हमें सभी शक्ति केंद्र व बूथों पर होली मिलन समारोह 27, 28 तारीख में आयोजित करना हैं। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को दिव्यतम एवं भव्यतम रूप से सभी बूथों पर करना है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सभी बूथों पर करना है। इसकी विस्तृत योजना आज ही से बनानी होगी। श्री पाठक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने नियमित प्रवास कार्यक्रम को हर हाल में करना ही है। जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा की अलग-अलग समीक्षा की।
साथ ही साथ पार्टी के चल रहे पन्ना प्रमुख,बूथ सत्यापन,नमो ऐप, सरल एप्प, नई ज्वाइनिंग व ग्राम सम्पर्क महाभियान समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व यूपी की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही लक्ष्य बनाना होगा। डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए कार्य कर रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय,अंजू सिंह खरवार,अनुपम प्रकाश मिश्रा, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, नीरज मौर्य,मनीष सिंह, दीपक अग्रवाल,जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर,जिला मंत्री मधुबाला वर्मा,अजय सिंह,राम तीरथ वर्मा, सोनी सिंह, रणजीत श्रीवास्तव,संदीप सिंह,कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विनय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया,महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जायसवाल,अनुसूचित मोर्चा संयोजक नन्द किशोर नंदू, हरीश शुक्ला, श्रवण शुक्ला, शिवा यादव, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, मौजूद रहे।

