गोंडा।इंकलाब फाउंडेशन द्वारा पंतनगर में स्थित वृद्धआश्रम में होली मिलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अनिता मिश्रा ने की। होली मिलन कार्यक्रम में भजन के साथ-साथ बुजुर्गों व महिलाओं के साथ सुर में सुर मिलाते हुए होली खेली। बुजुर्गों के साथ संस्था के सदस्यों ने भजनों का आनंद लेते हुए खूब झूमे। वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग लोगों को अपने बीच पाकर काफी खुश रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० समीर गुप्ता, प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल, डॉ० घनश्याम गुप्ता, डॉ० अतुल सिंह, जसपाल सिंह सलूजा और विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय प्रकाश सिंह, डॉ० मधुसूदन सिंह, अमर यादव, गौरव पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजेय विक्रम सिंह करते हुए कहा कि इंकलाब फाउंडेशन द्वारा जिले में ऐसा कार्यक्रम हर वर्ष करते आ रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था की हर मुहिम बेहतर है। वृद्धआश्रम में मिठाई वितरण, फल वितरण, गुलाल अबीर वितरण कर सामूहिक रंगोत्सव मनाया गया। और वृद्धजनों ने फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस पर्व के मौके पर सभी आनंदित व खुश रहे। हमारी शुभकामनाएं संस्था के लोगों के साथ है। कार्यक्रम में के०बी० सिंह, डॉ० अरुण सिंह, आयुष मिश्रा, आदेश मिश्रा, मोहित सिन्हा, अविनाश सिंह, कार्तिकय सिंह व दिव्यांश रहे।

