गोंडा।शिक्षा क्षेत्र बेलसर स्थिति जुपिटर चिल्ड्रन एकेडमी पकड़ी बाजार में शनिवार को शाहिद शहीद दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए स्कूल के छात्र-छात्राओं,अभिभावकों व अन्य लोगों के सामने अपना विचार रखते हुए कहा की देश की आजादी के लिए सरदार भगत सिंह राजगुरु,सुखदेव अमर सपूत ने अपनी प्राणों को न्यौछावर कर आजाद देश आज हम लोगों को समर्पित किया।

आज ही के दिन इन सपूतों ने देश आजादी के लिए फांसी का फंदा चूम कर अपने प्राण को न्योछावर कर दिया। आज हम इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। देश की स्वतंत्रता तथा स्वच्छंदता के लिए अनेक सपूतों की जान चली गई,हमें इस पर्व पर देश की सुरक्षा देश की स्वतंत्रता का संकल्प लेना चाहिए। जिससे हम उन शहीद आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। और आजाद भारत का सपना पूरा कर सके। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

