गोण्डा।गोण्डा-बलरामपुर रोड पर एक बड़ा हादसा होने से रोडवेज के नीचे बाइक आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की आवाज सुनते ही बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार गूंजने लगी।वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस के नीचे आ गया।घटना को देख रहे बस में सवार सभी यात्रियों की सांसें फूल गई।हादसा इतना खतरनाक था कि घटना को देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।बताया जाता है कि सुभागपुर की ओर से इटियाथोक के बकठोरवा निवासी बिंदरी का लड़का अजय किसी काम से सुभागपुर गया था।जहां से वह बाइक से घर वापस लौट रहा था।लोगों का कहना है कि तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस के नीचे आ गया।घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के नीचे घुस गई।वहीं बाइक सवार बस के बोनट में फंस गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को बस के नीचे से निकाल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।वहीं बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

