गोण्डा।गुरुवार को महादेव गांव में हो रहे अवैध लाल बालू की खदान में मिट्टी का टीला गिरने से उसके नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई। मृतक के बाबा राम कुमार ने बताया कि गांव की लड़कियां खदान के पास बकरी चराते समय खेल रही थीं। इसी बीच बालू व मिट्टी का टीला दरककर गिर गया। बालू के ढेर में मेरी पोती चार वर्षीय परी की दबकर मौत हो गई।

गांव की लड़कियों ने बताया कि शालू, गौरा, ननका व शलोनी ने बताया कि हम लोग खदान के पास बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच बालू का ढेर गिर गया। बालू के बीच परी दब गई। हम लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि खनन के बालू में दबकर मासूम की मौत की सूचना मिली। पूरे घटनाक्रम की तहकीकात की जा रही है। नायब तहसीलदार संतोष सिंह ने कहा कि अभी घटना की मुझे जानकारी नहीं मिली है। हम मामले का पता लगा रहे। खनन की अनुमति खनन अधिकारी ने यहां हो रही है। हम पूरी घटनाक्रम का पता लगा रहे हैं।

