गोंडा।शिक्षा क्षेत्र मनकापुर में मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बीस बच्चों की भागीदारी रही। मुनिया तिवारी ने भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर, उन्नति, काजल व किट्टू ने बेगारी न करवाओ इन हाथों में कलम थमाओ, अमन, रीना, रूमा, दीपक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व अनामिका, रिया व चांदनी ने मीना की दुनिया, वहीं रुबी व अर्चना ने हमारा राष्ट्रीय प्रतीक, तो रीता यादव, अंकित, अंजुम ने पर्यावरण प्रदूषण और संगीता,महिमा, रीना, हिमांशी व लक्ष्मी सिंह दिनकर ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, अमन कुमार ने मनुष्य का पाचन तंत्र बनाकर अपने हुनर का लोहा मनवाया।

वहीं अवनीश, शुभम भारद्वाज ने साफ सफाई का रखो ध्यान, कूड़ेदान का करो इस्तेमाल जैसी थीम पर बच्चों ने पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में मुनिया तिवारी, लक्ष्मी व अमन संयुक्त रूप से प्रथम व काजल पासवान,रूबी, किट्टू व महिमा संयुक्त रूप से द्वितीय औल अर्चना, रूमा, सुषमा, रिया व चांदनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाईं हैं। वहीं शेष अन्य बच्चों के भी कला को सराहा गया।
इस मौके पर शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरूण कुमार सिंह, अमर ज्योति, देवेंद्र प्रताप, चित्रावती ने अपने हुनर का लोहा बनवाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

