गोण्डा।सोमवार को दहुआ कंपनी ने सीसीटीवी कैमरा की ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंट प्रोग्राम में कंपनी की ओर से मैनेजर आदर्श श्रीवास्तव और ट्रेनर मास्टर अभिषेक कुमार रहे। सीसीटीवी की नई तकनीक को डीलर्स तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम दहुआ टेक्नालॉजी के डिस्ट्रीब्यूटर एमडी शशांक जायसवाल के सहयोग से सफलता पूर्वक करवाया गया।
दहुआ कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा संचालित डिस्ट्रीब्यूटर से ही सामान खरीदें। जिससे सर्विस में आसानी हो। ट्रेनिंग में सीसीटीवी के उपयोग व टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी । ट्रेनिंग में आज के दौरा में सीसीटीवी, कैमरा घर, दुकान या प्रतिष्ठान में क्यों ज़रूरी है, इसकी उपयोगिता क्या है इसके बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी । गोंडा जिले और आसपास के सीसीटीवी के तमाम डीलर्स उपस्थित रहे। दहुआ कम्पनी की ट्रेनिग में कामता यादव, प्रह्लाद सिंह, अतेंदर शर्मा, मीसम हसन, भास्कर, महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश, अगम दुबे, आसिफ, अमित तलरेजा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

