गोण्डा।गोंडा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ रविवार को झंझरी मण्डल की लक्ष्मनपुर हरबंश ग्राम पंचायत में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि, देश आजाद के 75 वें वर्ष बीतने को है।इन 75 वर्षों में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब मजदूर असहाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिए व भ्रष्टाचार, शोषण मुक्त शासन भी दिया।किसान,मजदूर व महिलाओं के लिए विकास में इतनी योजनाएं चलाई कि उन्हें गिनाना मुश्किल है। सांसद जनता से रुबरु होकर समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।शहर से जुड़ी इस पंचायत में जल निकासी की समस्या का निराकरण के लिए नाले का निर्माण कराने, गरीब बस्तियों में विद्युत पोल लगवाने, स्वच्छ जल के लिए पानी की टंकी व नाली निर्माण कराने में सहयोग का अनुरोध किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत के प्रबुद्ध लोगों का सांसद राजा भैया ने माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए स्वागत किया।

