गौरा चौकी,गोंडा।गौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की किरणें नई ऊंचाइयों को छू रही है।बिजली,सड़क व पुल निर्माण समेत चारों ओर विकास हो रहा है। सूबे में योगी सरकार की नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

शनिवार को गौरा चौकी से बभनान के बीच घारीघाट पुल का निर्माण कार्य गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व गौरा विधायक ने पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा के साथ विधानसभा क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु नदियों पर सेतु निर्माण के क्रम में विसुई नदी पर घारीघाट में लघु सेतु शिलान्यास सांसद कीर्ति वर्धन सिंह “राजा भैया” क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पजा कर निर्माण कार्य शुरू कराते शिलान्यास किया। पुल के निर्माण होने से एक बड़ी आबादी को सुगम यातायत में आसानी होगी। क्षेत्र के विकास में यह एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, दिनेश शुक्ला, यशवंत सिंह, बिंदेश्वरी वर्मा, विक्रम प्रसाद ,बीडी पाठक, शोहरत वर्मा ,चंद्रभान वर्मा ,रामचंद्र , सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे, यू०पी०सिंह पूर्व प्रमुख, भूपेश मिश्रा, पिंकू सिंह, कप्तान श्रीवास्तव, पप्पू शुक्ला व पवन सिंह मझारा रहे।

