देवरिया।शनिवार को भाटपार रानी उपनगर में सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा को तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद रवींद्र कुशवाहा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा ने श्री कुशवाहा को पहली बार 2014 में सलेमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया,उनको सफलता मिली। 2019 में दूसरी बार पार्टी ने उन पर विश्वास जताया, और जीत दर्ज की। 2024 में भाजपा पार्टी ने उन पर तीसरी बार भी विश्वास जताया है।लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर वोटरों और कार्यकर्ताओं में खुशी की माहौल है।
शनिवार को भाटपार रानी में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार गाजे बाजे व आतिशबाजी करते हुए फूल मालाओं और जय श्री राम के नारों से स्वागत किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं के इस असीम स्नेह और प्यार को देखकर अभिभूत हो गए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करके लगातार तीसरी बार मुझे सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। जनता जनार्दन मुझे इस बार भी अपना बहुमूल्य वोट देकर आशीर्वाद से नवाजेगी। भाटपार रानी उपनगर के प्रख्यात प्राचीन आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में सांसद ने मां अम्बे का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दुर्गा मंदिर तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। सांसद जन आशीर्वाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल, भाजपा नेता संतोष पटेल, संजय कुमार जायसवाल, जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू गुप्ता, गोली, त्रिकाल, राजेश गुप्ता, सभासद हनुमान जायसवाल, भाजपा नेता धीरेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री डॉ शम्स परवेज, गौतम प्रसाद मंडल महामंत्री,अमित शाही मंडल महामंत्री,मंटू पटेल मौजूद रहे।

