गोंडा।गोंडा के आदर्श शिक्षक राखाराम राज्य अध्यापक से पुरस्कृति मध्य प्रदेश में पण्डित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया। राखा राम को इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने भेजा था।

उन्होंने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार राखाराम गुप्ता को जिले से व्यावसायिक कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित पण्डित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भेजा गया था। यह संस्थान, राज्य शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद व शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एक इकाई के रूप में कार्यरत है। यहां 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक व्यावसायिक शिक्षा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न हुआ।इस कार्यशाला में राज्य व जिले में व्यावसायिक शिक्षा को लागू करने में सहायता मिलेगी।

राखाराम ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बताये गए व्यावसायिक शिक्षा नीति को लागू करने के लिये लोकल स्तर पर हो रहे व्यवसाय को चिंहित करना व एक निश्चित रोडमैप तैयार कर बच्चों तक ले जाना है। जिससे बच्चे जब पढ़कर विद्यालय से निकले तब उनके पास केवल मार्कशीट ही न रहे बल्कि बच्चा कोई न कोई स्किल सीख कर जाये। और अपने जीवन को बेहतर कर सकें। केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपक पालीवाल जी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

