गोण्डा।गोंडा-बहराइच हाईवे आर्य नगर बाजार में जाम की समस्या अब नासूर बनती जा रही है।पुलिस चौकी आर्य नगर से लेकर नहर के पुल तक हर रोज लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। हाईवे की सड़क के दोनों तरफ पटरी पर बेतरतीब गाड़ी व ठेला लगने से आए दिन जाम लगा रहता है।यही वजह है कि राहगीरों को दस मिनट के रास्ते मे घंटों लगता है।स्कूलों के समय छात्रों को यह मुसीबत रोज झेलनी पड़ती है।जाम की झाम में फंसकर राहगीरों को दो चार होना पड़ता है। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ज्यादा जाम लग जाने पर बीच-बीच में पुलिस दिखाई देती है। लेकिन उन्हें इससे कोई मतलब नहीं रहता।यह विकराल समस्या सबसे ज्यादा चौराहे पर होती है।
गोंडा-बहराइच हाईवे पर गाड़ियों के अवैध स्टैंड पर नकेल नहीं लगा पा रहे जिम्मेदार
पुलिस चौकी आर्य नगर से महज चंद कदमों की दूरी पर टैक्सी वाले अवैध टैक्सी स्टैंड बना रखा है।जो पिछले कई सालों से सड़क पर ही संचालित होते आ रहा है।जिम्मेदार अधिकारी इस पर नकेल कसने में हिचकिचा रहे हैं।इससे भी भयावह स्थिति कालपी बस स्टैंड की है।कौड़िया पुलिस व आर्य नगर चौकी पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगती।

