गोंडा।रविवार को केडी पब्लिक स्कूल,वीरेपुर विसेन दर्जी कुआं का 14वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तरबगंज ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार पांडेय ने अपने उद्बबोधन में कहा कि बच्चों यही समय है, जब जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जो ऊर्जा इस अवस्था में होती है और इसी अवस्था में बच्चों का भाग्य बनता और बिगड़ता है। शिक्षा एक अनमोल रतन है जिसे ना कोई बांट सकता है ना उधार ले सकता है और शिक्षा ही हर समय काम आती हैं।
साथ ही अपने आप को केडी पब्लिक स्कूल के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित रहने का आश्वासन भी दिया और क्षेत्रीय लोगों से भी कहा किसी समय मेरी जरूरत पड़े तो हम तत्पर उपलब्ध रहूंगा। कार्यक्रम दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता व शिक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया जिसकी कार्यक्रम दौरान उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधिका कामिनी देवी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिवक्ता महेंद्र कुमार, के डी तिवारी सहित तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।

