गोंडा।शुक्रवार को रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय नकहा बसंत बालपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह संपन्न।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० संत शरण त्रिपाठी रहे।अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर मलार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर शिविर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया।
माधुरी,शिल्पी ने स्वागत गीत एव सरस्वती माँ के सम्मान मे मधुर गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अपने भाषण में कहा की यदि कार्य मे अनुशासन नहीं है तो उसके किसी भी कार्य को गति नहीं मिलती। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया मां के सम्मान में गीत पर विशेषबल दिया। उन्होंने कहा कि इस गीत में सभ कुछ समाहित है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने अपनी भाषण में नारी शक्ति पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब राम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हित में कल्याणकारी योजनाओं को बनाना और उसे क्रियान्वित करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर द्वारा छात्राओं का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में फैले सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको एक साथ मिलकर कार्य करने की दिशा दिखाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एक सफल नागरिक बनाना है। इस शिविर से छात्राओं के व्यक्तित्व का निखार आता है। सभी छात्राएं अपने को कमजोर न समझे हम सभी आपके साथ हैं। छात्राओं को धनात्मक सोचने पर बल दिया जिसके द्वारा अपने जीवन को सफल बना सकती है। कार्यक्रम के अंत में शिव दयाल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर बच्चों मे सामर्थ की भावना का विकास करना है। और बच्चों को सामाजिकता सीखने पर बल दिया उन्होंने कहा कि इसके बिना समाज में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता है और साथ ही साथ बच्चों को ऊर्जा के विकास की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक कुलदीप सिंह, आरती शुक्ला, रवि पाण्डेय, कृष्णदेव सिंह, दिनेश कुमार उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार मौजूद रहें।

