गोंडा।मोतीगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने घर से पैदल यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे।और अयोध्या से उन्होंने वृंदावन के लिए पैदल निकले हैं।शैलेंद्र सिंह एक किसान हैं।बीते कई वर्षों से वो भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर कार्यालय प्रभारी भी हैं।
एक माह पहले इनकी मां का निधन भी हो गया था,काम क्रिया करने के बाद शैलेंद्र सिंह पैदल अयोध्या जाने का विचार बनाया और चल दिए। दूरभाष पर यूपी लाइव टाइम न्यूज ( 24×7) से बात करते हुए कहा कि पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद वृंदावन के लिए पैदल निकला हूं।राम की कृपया है और प्रभु राम का नाम लेकर वृंदावन जा रहा हूं।हमारी सोच काफी दिनों से थी कि मैं अयोध्या से पैदल वृन्दावन जाऊंगा।इसी बीच मां का तबीयत ज्यादा खराब हो गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।जिससे मैं उस समय पैदल यात्रा नहीं कर पाया।मां की तेरहवीं संस्कार निपटाने के बाद अयोध्या में दर्शन पूजन कर पैदल ही वृंदावन के लिए जा रहा हूं।वृंदावन से मथुरा तक पैदल यात्रा करना है।

