कर्नलगंज,गोण्डा।जनता की तुरंत समस्याओं की निदान के लिए एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कर्नलगंज तहसील में डीएम, एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के उद्देश्य से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।
तहसील कर्नलगंज में कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे शिकायती पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं , कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित की जाए और टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज विशाल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार, नायब तहसीलदार कर्नलगंज जयशंकर सिंह, अल्पिका वर्मा, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, विद्युत विभाग, बीडीओ कर्नलगंज, हलधरमऊ, कटरा बाजार, परसपुर, एसएचओ कर्नलगंज, परसपुर, कटरा बाजार, कौडि़या बाजार के साथ जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

