गोण्डा।कोतवाली कर्नलगंज ग्राम गोनवा निवासी बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दोनों को क्षेत्रीय लोगो द्वारा अस्पताल भेजवाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम बरपा हो गया। संदीप के निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोनवा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ नानबच्चा उम्र करीब (30) वर्ष अपने एक मित्र के साथ बाइक से गोण्डा गया था। वापस आ रहा था कि हारीपुर के पास सड़क दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद इलाकाई लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया।जहां चिकित्सकों ने संदीप उर्फ नानबच्चा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वाले इलाकाई लोगो का जमावड़ा लगा है।

