कर्नलगंज।स्थानीय विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाने का निर्णय लिया गया है।छत्रपति शिवा जी महाराज की 394 वीं जयंती मनाई गई।वहीं बच्चों का मुंह भी मीठा कराया गया।

सोमवार को छत्रपति शिवा जी महराज जी के जयंती के मौके पर सामाजिक संगठन एससी,एसटी,ओबीसी,अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी एवं अतुल्य विकास फाउंडेशन के दीपक राजपूत के सहयोग से क्षेत्र की ग्राम पंचायत फत्तेपुर कोटहना के झिंगही मांझा में नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाने की शुरुआत की गई है। बच्चों का हौंसला अफजाई के मिठाई एवं शिक्षण सामग्री दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्य के विभिन्न विंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर व अन्य महापुरुषों को जाति में सीमित करना गलत बात है। वे एक जाति या एक समूह के नहीं बल्कि सभी जातियों के मानव कल्याण के लिए सामाजिक कार्य किए हैं। इस मौके पर संगठन के संरक्षक एडवोकेट उपेंद्र वर्मा,रंजीत मौर्य (अध्यक्ष),राम नेवाज गौतम महासचिव,शुभम मौर्य कोषाध्यक्ष, बाबूराम भारती,राज कुमार निषाद, दीपक राजपूत सहित काफी तादाद में महिलाएं,बच्चे व इलाकाई लोगों का हुजूम लगा रहा।

